फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में कोरोना की तीसरी लहर में पांचवीं मौत, 24 नए मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में कोरोना की तीसरी लहर में पांचवीं मौत, 24 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को पांचवीं मौत संक्रमण के कारण हुई। 77 वर्षीय महिला ने पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला पहले से ही सांस और डायबिटिज की मरीज थी और टीकाकरण भी नहीं कराया था। इसके अलावा 24 नए मरीज मिले, 46 स्वस्थ घोषित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांव नाहल निवासी 77 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। लंबे समय से महिला को सांस संबंधी परेशानी थी, उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा। तीसरी लहर में यह पांचवीं मौत है। टीमों ने रविवार को 1371 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 741, आरटीपीसीआर से 630 लोगों की जांच हुई। एंटीजन में चार, आरटीपीसीआर में 20 लोग संक्रमित मिले। रविवार को 46 मरीज स्वस्थ घोषित किए, इनमें 45 होम आइसोलेट थे, एक मरीज अस्पताल में भर्ती था। जिनका आइसोलेशन खत्म किया गया।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
अर्जुननगर, हापुड़, ककराना, धौलाना, बझैड़ा, पिपलेड़ा, डेहरा, फगौता, लाखन, ललियाना, राजीव नगर, आदर्शनगर, अठसैनी, खगोई, वैट, नंगला कासी, इंद्रलोक कॉलोनी, लाडपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---896976
कुल मरीज---14853
स्वस्थ मरीज--14419
कुल मौत----221
सक्रिय मरीज--213
---
महिला को नहीं लगा था टीका
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पांचवीं मौत हुई है। महिला ने टीकाकरण नहीं कराया था, साथ ही कई अन्य बीमारियों से भी महिला पीड़ित थी। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेट करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed