{"_id":"61fd5fd736557b54565139ff","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2336586173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : नामांकन शुरू, 868 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : नामांकन शुरू, 868 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव : नामांकन शुरू, 868 मतदाता करेंगे मतदान
हापुड़। विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए जनपद के 868 मतदाता मतदान करेंगे। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। मतदान तीन मार्च और मतगणना के लिए 12 मार्च की तिथि निश्चित की गई है। इस चुनाव में सांसद, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष, निकाय अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। इनमें सबसे अधिक 471 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या है। वहीं मतदाता के रूप में ग्राम प्रधानों की संख्या भी 273 है। मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है।
डीएम मेरठ होंगे रिटर्निंग अधिकारी
मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी मेरठ को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। मेरठ गाजियाबाद, बागपत व हापुड़ के उन निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी आयोग द्वारा अधिसूचित हैं। नामांकन प्रक्रिया मतगणना प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्यवाही मेरठ में ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर होगी।
जिले में यहां डाले जाएंगे वोट
धौलाना विकास खंड कार्यालय में धौलाना क्षेत्र पंचायत के 165 मतदाता वोट करेंगे। हापुड़ विकास खंड कार्यालय में जिला पंचायत हापुड़ के 19, क्षेत्र पंचायत हापुड़ 252 और नगर पालिका परिषद हापुड़ के 42 मतदाता वोट डालेंगे। सिंभावली विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सिंभावली के 165 मतदाता, गढमुक्तेश्वर विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़मुक्तेश्वर के 161 मतदाता और नगर पालिका परिषद गढ़ के 26 मतदाता वोट करेंगे। नगर पालिका परिषद कार्यालय पिलखुवा में पालिका क्षेत्र के 27 मतदाता इसके अलावा नगर पंचायत बाबूगढ़ के 10 मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन
जनपद के मतदाता-
सांसद - 01
विधायक - 03
जिला पंचायत अध्यक्ष - 01
नगर पालिका अध्यक्ष - 03
नगर पंचायत अध्यक्ष - 01
जिला पंचायत सदस्य -18
सभासद - 97
ग्राम प्रधान - 273
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 471
एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम -
नामांकन आरंभ - 04 फरवरी
नामांकन की अंतिम तिथि - 11 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच - 14 फरवरी
नामांकन वापसी - 16 फरवरी
मतदान - 03 मार्च
मतगणना - 12 मार्च