{"_id":"61fd5e69d0981009886fed9c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2336582159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस से लैस होंगे सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस से लैस होंगे सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीपीएस से लैस होंगे सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन
हापुड़। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए नए नियम जारी किए हैं। इस बार सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की लोकशन और सक्रियता पर नजर रखने के लिए उनके वाहनों में जीपीएस लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय से इन वाहनों की निगरानी होगी।
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 455 मतदान केंद्र और 1020 मतदेय स्थल बनाए गए है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आयोग ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हालांकि ,जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका चुनाव में पहले से ही शुरू हो जाती है। आयोग की ओर से जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों को जीपीएस से लैस कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए आयोग इन वाहनों पर नजर रखेगा। खासकर चुनाव के दिन किसी भी बूथ पर गड़बड़ी होने की स्थिति या आशंका पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की लोकेशन लेगा। ताकि उनकी सक्रियता का पता लगाया जा सके। इतना ही नहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तरफ से बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
जीपीएस लगे होने के कारण जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का जायजा लिया या नहीं इसकी जानकारी भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोग को मिलती रहेगी। यदि इनका वाहन किसी भी कारण रास्ते में खराब हो जाता है या फंस जाता है तो इसकी भी जानकारी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि आयोग ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जीपीएस लगने से उनके वाहनों की स्थिति की पल-पल पर नजर रखी जाएगी।