{"_id":"61fc10816506bd5ca2272246","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2336101195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, होमगार्ड कमांडेंट को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, होमगार्ड कमांडेंट को धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, होमगार्ड कमांडेंट को धमकी
हापुड़। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में स्पष्टीकरण मांगने पर होमगार्ड ने कमांडेंट को ही भुगतने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हुए होमगार्ड कमांडेंट के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कंपनी कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड बालकराम अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहा था। इस मामले की जानकारी पर होमगार्ड कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने उससे स्पष्टीकरण मांगा था। उसने बताया कि 31 जनवरी को करीब दोपहर दो बजे तहसील परिसर स्थित जिला कमांडेंट कार्यालय पर उनके अलावा, वरिष्ठ प्रधान लिपिक मुर्सलीन सैफी, होमगार्ड कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी, रनर दीपक कुमार, हवलदार जोगेंद्र कुमार, कालीचरन, चुन्नी लाल और प्रवीण कुमार निर्वाचन संबंधी कार्य कर रहे थे।
इस दौरान होमगार्ड बालकराम स्पष्टीकरण का जवाब लेकर कार्यालय में पहुंचा। आरोप है कि बालकराम होमगार्ड व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन भी है। ग्रुप पर आठ फरवरी को भ्रष्टाचार के विरोध में होमगार्डों की सभा का आयोजन व प्रदर्शन के संबंध में मेसेज किए गए थे। होमगार्ड कमांडेंट ने बालकराम से व्हाट्सएप ग्रुप इस प्रकार के मेसेज पर रोक लगाने के लिए कहा। बालकराम ने कमांडेंट के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए होमगार्ड कमांडेंट को भुगत लेने की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बालकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।