फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैंककर्मी ने दी लूट की झूठी सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बैंककर्मी ने दी लूट की झूठी सूचना
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र में रावली पुल के पास देर शाम एक बैंक कर्मी के साथ लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। लेकिन सूचना फर्जी निकली, बैंक कर्मी ने ही पुलिस को लूठ की झूठी सूचना दी थी।

सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि गांव गालंद निवासी युवक आकाश कौशिक एक बैंक में कर्मचारी है। युवक ने पुलिस को बताया कि बैंक के कलेक्शन की धनराशि 1.40 लाख रुपये लेकर वह आ रहा था। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के रावली पुल के पास चार अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार व क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ युवक को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। गहनता से जांच कर जब युवक से पूछताछ की गई तो वह अपने ही बुने जाल में फंस गया। युवक ने बताया कि वह एक बैंक में कर्मचारी है और कलेक्शन का काम करता है। कलेक्शन की राशि उसने खर्च कर ली। रुपये खर्च होने पर उसने लूट की योजना बनाते हुए पुलिस को फर्जी सूचना दी। घटना फर्जी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed