{"_id":"61f971b203eeb53211727e65","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23351371","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी समेत 220 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी समेत 220 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

धौलाना। ग्राम देहरा में सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे धौलाना सीट से सपा प्रत्याशी असलम चौधरी समेत 220 लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि सपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने ग्राम देहरा में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर कोविड के नियमों का उल्लंघन किया था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देहरा ने सपा प्रत्याशी एवं समर्थकों से कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही लेकिन प्रत्याशी व उनके समर्थक नहीं माने।
उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सपा प्रत्याशी असलम चौधरी, मोहम्मद गफ्फार, आकिल पहलवान, इकराम, मुजाहिद, खालिद, भूरे, सरफराज, फरमान, रिजवान, आजाद, अकबर, जमील, सलीम, पिल्लू उर्फ शौकीन, दिलशाद, शकील, जुल्फिकार, परवेज, अकरम समेत 200 से अधिक समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।