फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकली कीटनाशक बेचने की सूचना पर दुकान पर छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड स्थित बीज की दुकान पर दवाई के सेम्पल लेते कृषि विभाग की टीम संवाद - फोटो : HAPUR
नकली कीटनाशक बेचने की सूचना पर चार दुकानों पर छापा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में नकली कीटनाशक बिक्री की सूचना पर शनिवार को कृषि रक्षा इकाई के अधिकारियों ने चार दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों से आठ सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है। बीज की दुकानों पर भी जल्द यह अभियान चलेगा।
कृषि में प्रयोग होने वाले कीटनाशकों में मिलावट खोरी, एक्सपायर हुए कीटनाशकों का लेबल बदलने समेत कई तरह की शिकायतें लगातार अफसरों को मिल रहीं थी। इस पर शनिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ दिव्या मौर्या ने टीम के साथ छापे मारे।
विज्ञापन

चार दुकानों से कीटनाशकों के आठ नमूने भरे गए। उन्होंने बताया कि सैंपलों की जांच होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीज की गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर दुकानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed