फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विकास के नाम पर होता था कब्रिस्तान का विकास : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव भदस्याना में कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ-। - फोटो : GARH
विकास के नाम पर होता था कब्रिस्तान का विकास : योगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भदस्याना गांव में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि पहले विकास के नाम पर कब्रिस्तान का विकास होता था। पिछली सरकार के पास कोई सोच नहीं थी, विकास का मतलब केवल भाई-भतीजा, बुआ-बहन का विकास करना था। पहले विकास का पैसा इत्र वाले मित्र के पहुंच जाता था। हमारी सोच प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास, सुरक्षा और सम्मान की है।
योगी ने कहा कि जिनकी टोपी मुजफ्फरनगर के सचिन और गौरव के खून से दागदार हो, वह ईमानदार नहीं हो सकते। आज यह लोग जनता को गुमराह करके लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। जिन्होंने कैराना से पलायन कराया, मुजफ्फरनगर के दंगे कराए उन्हें ही टिकट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कैराना का पलायन और मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं। पहले कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी, आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता था। हमने आस्था का सम्मान किया और राम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन

अब अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। अपराधी गले में तख्ती डालकर खुद थाने पहुंचकर कहता है कि मुझे सब्जी बेचनी है। पहले सरकार में गरीब भूख से मरता था, बेटी स्कूल नहीं जाती थी। आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। एक लाख 56 करोड़ रुपये का तो गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। लागत की डेढ़ गुना एमएसपी किसान को दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अलग से दी जा रही है। हाईवे बन रहे हैं। जेवर में विश्व का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। युवाओं को रोजगार मिला है। पहले सैफई के खानदान को ही रोजगार दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बिना जनसंपर्क किए लौटे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां जनसंपर्क का भी कार्यक्रम था। करीब 40 मिनट लेट पहुंचे मुख्यमंत्री संबोधन के बाद बिना जनसंपर्क किए ही लौट गए। इससे पुलिस प्रशासन समेत ग्रामीणों की ओर से की गई तैयारी धरी की धरी रह गईं।
सभा में नहीं पहुंच पाए कई कार्यकर्ता
गांव भदस्याना में सीएम योगी की सभा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता सभा स्थल से बाहर दिखाई दिए। लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार सभा में केवल 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। जिसके चलते काफी कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी।
सपा पिछड़ा वर्ग पूर्व जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
भदस्याना में सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान गढ़ पालिका के पूर्व चेयरमैन और सपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गब्बर सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

--
ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, मान सिंह गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, शिखा चौहान, विधायक कमल सिंह मलिक, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed