{"_id":"61f435add892c153d642366f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2333245200","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कराने के लिए एजेंसी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कराने के लिए एजेंसी नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कराने के लिए एजेंसी नामित
हापुड़ । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षकों की एक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष हुई। बैठक में प्रेक्षकों को निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों से अवगत कराया।
बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने प्रेक्षक गणों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। सभी नए मतदाताओं के वोटर कार्ड प्रिंट कर डाक विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हो गया है, नामांकन एवं नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कराने के लिए एजेंसी नामित कर दी गयी है। प्रत्येक विधानसभा में पिंक बूथ बनाए जाने के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए भी बूथ बनाया जा रहा है। निष्पक्ष व पारदर्शी शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आने वाले पुलिस बल के लिए स्थान का चिन्हांकन कर लिया गया है। सोशल मीडिया सेल निरन्तर सक्रिय है। रैली स्थलों का चिन्हांकन कर लिया गया है। उन्होंने प्रेक्षक गणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों का सत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, तीनों विधानसभाओं के प्रेक्षक , वरिष्ठ कोषाधिकारी संदीप कुमार उपस्थित थे।