{"_id":"61f432692869a026247e46be","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233324117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, हजारों कट्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, हजारों कट्टे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, हजारों कट्टे बरामद
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में एक नामी सीमेंट कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बनाने का आरोप लगाते हुए संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी के अधिकारियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली नकली कट्टे बरामद करते हुए कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई एस एंड एस पेंट्स में उनकी कंपनी के नकली कट्टों में माल भरकर बेचा जा रहा है। जिसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को देते हुए शुक्रवार को इस कंपनी पर छापा मारा। कंपनी के अधिकारी इमरान अहमद ने बताया कि इस दौरान मौके पर 1280 खाली कट्टे बरामद किए गए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं आरोपी फैक्टरी के मालिक संजीव गोयल ने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार के कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं किया है। वह इन कट्टों में प्लास्टर ऑफ पेरिस भरकर बेच रहे हैं और जो भी कट्टे बरामद किए गए हैं, उसमें और कंपनी के सीमेंट के कट्टों के डिजाइन में काफी फर्क है। सीओ डॉ तेजवीर सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।