{"_id":"61f430ba567d3720cb738fea","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233323593","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी हुई दूसरा डोज लेने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी हुई दूसरा डोज लेने वालों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोगुनी हुई दूसरा डोज लेने वालों की संख्या
हापुड़। जिले के बूथों पर दूसरा डोज लेने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। एक सप्ताह में 36 हजार लोगों ने दूसरा डोज लगवाया है, जबकि पहला डोज सिर्फ 18937 को लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोबाइल पर फोन कॉल और मेसेज भेजकर जागरूक कर रहीं हैं, आशा आंगनबाड़ी भी घर घर दस्तक देने में जुटी हैं।
जिले में टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन में कोविशील्ड का डोज लेने वालों को दूसरा टीका 84 दिन बाद और कोवैक्सीन लेने वालों को एक महीने के अंतराल पर दूसरा टीका लगाने के आदेश थे। जिले में पहला टीका करीब 87 प्रतिशत आबादी ने लगवा लिया है, दूसरे टीके में लापरवाही बरते जाने से स्वास्थ्य विभाग परेशान था। शासन की ओर से भी इस पर फटकार लगाई जा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों को घर घर जाकर दस्तक देने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन लोगों का समय पूरा हो गया है, उन्हें मोबाइल कॉल के जरिए भी जागरूक किया गया। यही कारण रहा कि एक सप्ताह में ही दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है, पहला टीका लगवाने वालों से संख्या काफी अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में पहला और दूसरा डोज लेने वालों की स्थिति
तिथि पहला डोज दूसरा डोज
27 जनवरी 3711 9789
26 जनवरी 3026 4906
25 जनवरी 1768 2815
24 जनवरी 854 2415
23 जनवरी 2345 7671
22 जनवरी 7233 8505
----
किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की कवायद
किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। अब तक 39 हजार से अधिक को टीका लगाया जा चुका है, जबकि इस श्रेणी में 94 हजार किशोर चिह्नित किए गए हैं।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज----1660768
पहला डोज----999808
दूसरा डोज----652979
बूस्टर डोज----7981