फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

व्यापारियों से लूट में पुलिस खाली हाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारियों से लूट में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस का खौफ बदमाशों के दिलों से गायब है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गढ़ रोड बदमाशों के लिए लूट के लिए मुफीद स्थान बन चुका है। इस रोड पर तीन व्यापारियों के साथ लूट हो चुकी है, इसमें दो व्यापारियों को गोली मारी गई है, जिसमें से पुलिस एक का ही खुलासा कर सकी है। वहीं गत माह धौलाना में व्यापारी की हत्या का भी खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक गौरव जैन से गढ़ रोड पर भीम नगर के पास हीरे की अंगूठी और चेन लूट ली थी । इससे पहले भी दो लूट की घटना इसी क्षेत्र के आसपास हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गढ़ रोड पर करीब तीन सौ मीटर के दायरे में बदमाशों ने तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 10 अप्रैल को गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग को गोली मारकर सात लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा 25 दिसंबर को गुड़ व्यापारी गोविंद को गोली मारकर उससे तीन लाख रुपये लूटे। इनमें से पुलिस मात्र एक घटना का खुलासा कर सकी है। जबकि दो घटनाओं में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। 29 दिसंबर को धौलाना में भी किराना व्यापारी नेत्रपाल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जिससे व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि बदमाश बेखौफ हैं और ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। एसोसिएशन ने बैठक कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, संजय त्यागी, विनीत जिंदल, प्रवीण त्यागी, अजय सोढ़ा, गौरव गर्ग, सुशील कुमार शर्मा व लोकेश कुमार उपस्थित रहे।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल व संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हैं और लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस जल्द ही घटनाओं का खुलासा करे।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि व्यापारियों के खिलाफ हो रही घटनाओं के प्रति पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed