फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चेकिंग के दौरान दरोगा से शराबी युवकों ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चेकिंग के दौरान दरोगा से शराबी युवकों ने की अभद्रता
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे दारोगा से शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने अभद्रता की। दारोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सोमवार रात हाफिजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ सोना पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस का आरोप है कि कार सवार छह लोग शराब के नशे में धुत थे। कार का शीशा खुलवाने पर आरोपियों ने दारोगा के साथ अभद्रता कर दी। इसके अलावा युवकों ने धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों को भुगत लेने की भी बात कही। अभद्रता के बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी मनीष, दिल्ली के जोहरीपुर निवासी विनय, कल्याणपुरी निवासी नितिन, विनोद नगर निवासी इफ्तार, पंजाब के जनपद रुपनगर के थाना नूरपुर क्षेत्र के सरथली निवासी हरप्रीत और जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के नया बांस निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed