फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ विधायक सहित 32 पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ विधायक सहित 32 पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। गांव धनौरा में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में पुलिस ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती समेत दो नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद में आचार संहिता व धारा-144 लागू है। रविवार को सदर विधायक व भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने गांव धनौरा में चुनावी सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं व काफी संख्या में ग्रामीण चुनावी सभा में मौजूद थे। सभा के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और पुलिस को भी किसी ने मामले की सूचना दे दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती समेत गांव धनौरा निवासी सुधीर त्यागी व 30 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, विजयपाल आढ़ती ने बताया कि वे नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। सीमित संख्या में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। उनके होने की जानकारी होने से उत्साहित कुछ कार्यकर्ता व ग्रामीण वहां आ गए, जिन्हें आचार संहिता का हवाला देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed