फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीनों सीटों पर 39 प्रत्याशियों में मुकाबला, अंतिम दिन 24 ने किया नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीनों सीटों पर 39 प्रत्याशियों में मुकाबला, अंतिम दिन 24 ने किया नामांकन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की तीनों सीटों पर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कुल 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें हापुड़ में सात, गढ़ से नौ और धौलाना से आठ नामांकन हुए। अब तीनों विधानसभा क्षेत्र से कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिले में 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। इस दौरान प्रत्याशियों की बड़ी संख्या कलक्ट्रेट पहुंची। जिसके कारण प्रत्याशियों को नामांकन के लिए इंतजार तक करना पड़ा।
विज्ञापन

अब तीनों सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। तीनों सीटों पर 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि इनमें कुछ डमी प्रत्याशी भी शामिल हैं, जो नामांकन पत्रों की जांच के बाद अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन करने वालों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार धौलाना विधानसभा के हैं। यहां 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। जबकि हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीटों पर 12-12 उम्मीदवार हैं। अब 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 27 जनवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। नामांकन के दौरान प्रेक्षक डॉ संजीव आर राठौर ने डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर के साथ नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ से बसपा के मदन चौहान, सपा से रविंद्र चौधरी ने भरा पर्चा
शुक्रवार को नामांकन करने वाले मुख्य प्रत्याशियों में गढ़ विधानसभा क्षेत्र से सपा से बसपा में आए मदन चौहान ने अपना नामांकन किया। मो. आरिफ का टिकट काटकर उन्हें यह टिकट दिया गया था। इसके अलावा गढ़ से सपा के रविंद्र चौधरी ने, हापुड़ से कांग्रेस की भावना बाल्मीकि और धौलाना से कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने भी नामांकन किया।

27 जनवरी को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
27 जनवरी को ही दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसी दिन उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
प्रत्याशी - रविंद्र चौधरी
विधानसभा क्षेत्र - गढ़मुक्तेश्वर
उम्र -53
आय का स्रोत -प्रॉपर्टी
स्वयं ने आयकर भरा-2,94,500
पत्नि ने आयकर भरा-2,91221
स्वयं पर नगद - शून्य
पत्नी पर नगद - शून्य
स्वयं पर आभूषण - 15 तोले सोना
पत्नी पर आभूषण - 1.200 किलो सोना, 10 किलो चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति - 95,81,462 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति - 62,60000 रुपये
अचल संपत्ति - 2.50 करोड़
पत्नी पर असल संपत्ति- 4 करोड़
प्रत्याशी - मदन चौहान
विधानसभा क्षेत्र - गढ़
उम्र -61
आय का स्रोत -होटल कारोबार
स्वयं ने आयकर भरा-77,2830
पत्नि ने आयकर भरा-10,90970
स्वयं पर नगद - 90 हजार
पत्नी पर नगद - एक लाख
स्वयं पर आभूषण - 6 तोले सोना
पत्नी पर आभूषण - 27 तोले सोना
स्वयं पर चल संपत्ति - 11,73,68,84 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति -55,07467 रुपये
अचल संपत्ति - 17,33,130 रुपये
पत्नी पर असल संपत्ति- नहीं
प्रत्याशी - अरविंद शर्मा
विधानसभा क्षेत्र -धौलाना
उम्र -61
आय का स्रोत -सराफा कारोबार
स्वयं ने आयकर भरा-4,33,193
पत्नि ने आयकर भरा-3,26,500
स्वयं पर नगद - 2.5 लाख
पत्नी पर नगद - 75 हजार
स्वयं पर आभूषण - 5 तोले सोना
पत्नी पर आभूषण - 10 तोले सोना, दो किलो चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति -27,70000 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति -7,50,000 रुपये
अचल संपत्ति - 4.43 करोड़
पत्नी पर असल संपत्ति- 50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed