फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नामांकन के लिए अधिकारी रहे तैयार, नहीं पहुंचे उम्मीदवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नामांकन के लिए अधिकारी रहे तैयार, नहीं पहुंचे उम्मीदवार
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनावों के नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में चाकचौबंद व्यवस्था रही लेकिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। दिनभर आरओ-एआरओ के अलावा अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। उधर, कलक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा। कलक्ट्रेट से पहले ही बैरिकेंडिग कर वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। मंडलायुक्त और एडीजी ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार से जिले में विधानसभा चुनाव 2022 की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले की हापुड़, धौलाना और गढ़ विधानसभा सीटों के लिए आगामी दस फरवरी को मतदान होगा। जिसके लिए 21 जनवरी तक प्रत्याशियों के नामांकन होने हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट के तीन कक्षों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। हापुड़ विधानसभा के उम्मीदवारों के लिए कलक्ट्रेट स्थित कक्ष सी-33 में नामांकन कराने की व्यवस्था की गई। जबकि धौलाना विधानसभा का कक्ष संख्या- 39, गढ़ विधानसभा का कक्ष संख्या-28 में नामांकन होना था। सुबह से ही अधिकारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सब्बरवाल कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने डीएम तथा एसपी के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। ड्रोन के माध्यम से नामांकन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था जा जायजा लिया गया। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार से लेकर आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलक्ट्रेट के तीनों द्वार पर नामांकन के अलावा अन्य काम से आने वाले लोगों का प्रवेश बंद रखा। वहीं कलक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

लेकिन पहले दिन एक भी उम्मीदवार अपना नामांकन करने नहीं पहुंचा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आरओ-एआरओ उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे।
पहले दिन 23 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
पहले दिन कलक्ट्रेट में नामांकन भले ही न हुआ हो, लेकिन नामांकन पत्रों की ब्रिकी शुरू हो गई है। एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान ने बताया कि पहले दिन हापुड़ विधानसभा के 12, धौलाना विधानसभा में 5 और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी-एडीएम ने किया नामाकंन कक्षों का निरीक्षण
पहले दिन अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर अधिक सतर्क दिखाई दिए। पहले दिन किसी प्रकार की लापरवाही न इसके लिए डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान समेत अन्य अधिकारियों ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने नामांकन को लेकर आरओ एआरओ को निर्देशित किया।

कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष के बाहर ड्यूटी पर तैनात खड़ी सीओ   संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष के बाहर ड्यूटी पर तैनात खड़ी सीओ संवाद- फोटो : HAPUR

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर  संवाद

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर संवाद- फोटो : HAPUR

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी   संवाद

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम   संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed