फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना से असलम चौधरी होंगे सपा के प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
असलम चौधरी - फोटो : HAPUR
धौलाना से असलम चौधरी होंगे सपा के प्रत्याशी
विज्ञापन

हापुड़। बसपा से सपा में आए वर्तमान विधायक असलम चौधरी को एक बार फिर धौलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। सपा-रालोद गठबंधन की ओर से उन्हें देर शाम प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

असलम चौधरी ने बसपा के टिकट पर वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में धौलाना विधानसभा से पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर को हराया था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही उन्होंने बसपा से बगावत करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। हालांकि इस दौरान जुलूस निकालने के दौरान उनके काफिले में सारे नियम तोड़े गए। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री पर भी विवादित टिप्पणी करने के मामले में सुर्खियों में रहे और इस मामले में भी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था। अब सपा ने उन्हें टिकट देकर एक बार फिर विश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed