फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जो बोले सो निहाल से गूंजा शहर, पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में कीर्तन करते श्रद्वालु संवाद - फोटो : HAPUR
जो बोले सो निहाल से गूंजा शहर, पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत
विज्ञापन

हापुड़। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के अवसर पर शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार उत्तर प्रदेश सिख मिशन, धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरा शहर जो बोले सो निहाल से गूंज उठा। इस दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कीर्तन में पंजाब से आया बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
मौसम खराब के दौरान देरी से शुरू हुए नगर कीर्तन मेरठ रोड तिराहा स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ। इस दौरान पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन तहसील चौपला, कचहरी रोड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, गढ़ चुंगी होते हुए वापस गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

श्री गुरुग्रंथ जी की छत्रछाया में अगुवाई पंज प्यारे साहिबानों ने की। संगत पालकी के आगे रास्ते को साफ कर रही थीं। गतका पार्टी ने सड़कों पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं पंजाब के फौजी बैंड और सरदार बैंड ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की सुनहरी फूलों से सजी पालकी मोहक रुप से सजाई गई। उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने सभी से गुरु गोविंद सिंह के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक लाइटों से सजाया गुरुद्वारा
प्रकाशोत्सव के अवसर पर मेरठ रोड तिराहा स्थित गुरुद्वारे को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। नगर कीर्तन पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस काफी मुस्तैद दिखाई दी। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने गुरबाणी द्वारा सभी को निहाल किया।

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में जाते पंच प्यारे  संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में जाते पंच प्यारे संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में सफाई करते श्रद्धालु संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में सफाई करते श्रद्धालु संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी    संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी शोभित त्यागी

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में प्रसाद लेते श्रद्वालु  संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में प्रसाद लेते श्रद्वालु संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाते छोटा बच्चा संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाते छोटा बच्चा संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी    संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी संवाद- फोटो : HAPUR

नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु   संवाद

नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु संवाद- फोटो : HAPUR

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतबों को मोबाईल में कैद करती युवती  संवाद

फ्री गंज रोड पर निकले नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतबों को मोबाईल में कैद करती युवती संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed