{"_id":"61d9c8d879411d0f16302ad3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23242671","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
हापुड़। नगर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां युवक नेे दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस कार्य में उसके परिजनों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम मोहल्ले का ही युवक राजा बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग पुत्री को अपनी घर ले गया। आरोपी ने अपने परिवार की ज्ञानदेवी उर्फ रेनू व पिंकी की मदद से उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसकी पुत्री को बेरहमी से पीटा और किसी को घटना के बारे में बताए जाने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया।
घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।