फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवती का किया पीछा, भेजे अश्लील मेसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवती का किया पीछा, भेजे अश्लील मेसेज
विज्ञापन

हापुड़। शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। नगर में ऐसी तीन घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने दी तहरी में बताया कि पिछले तीन दिन में मोहल्ला करीमपुरा निवासी एक युवक उनके व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था। परेशान होकर आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी नए-नए नंबरों से परेशान करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
वही अन्य मामले में भी महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव महिला चार जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान शराब के नशे में दो युवक उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसके मामले में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सात दिसंबर 2021 को गांव निवासी तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी। तभी से आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed