{"_id":"61d7250ff02bd27ba748bcc4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232329196","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 3.10 लाख रुपये के बर्तन हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से 3.10 लाख रुपये के बर्तन हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी से 3.10 लाख के बर्तन हड़पे
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी व्यापारी से कुछ लोगों ने 3.10 लाख रुपये के बर्तन उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी अमित गोयल की कोठी गेट पर बर्तन की दुकान है। वह आर्डर पर विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के जरिये बर्तन प्रदेशभर के व्यापारियों को भेजता है। 16 अप्रैल 2021 को उसने मोहल्ला लक्ष्मणपुरा निवासी सुनील गर्ग, मारूत गर्ग, हन्नू गर्ग व सुधीनल गर्ग को 3.10 लाख रुपये की कीमत के बर्तन ट्रांस्पोर्टर की गाड़ी से भिजवाए थे। इन लोगों ने रायबरेली भेजने के लिए बर्तनों का आर्डर दिया था। पहले भी इस प्रकार के आर्डर आते रहे हैं।
आरोप है कि माल को रायबरेली भेजने के बाद इन लोगों ने भुगतान नहीं किया। मामले की जानकारी पर उसने रुपये देने या माल वापस करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी और हत्या की धमकी दी। इस मामले में थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसपी से शिकायत की गई। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।