फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पूर्व पालिकाध्यक्ष से धोखाधड़ी कर 45 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पूर्व पालिकाध्यक्ष से धोखाधड़ी कर 45 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। जमीन बिक्री करने के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञानलोक निवासी पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश मित्तल से कुछ लोगों ने 45 लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर अधिवक्ता को हत्या की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश मित्तल ने बताया कि दिल्ली के पीतमपुरा निवासी साहिब कंसल, मुकेश बंसल, मंजू बंसल व चिराग बंसल के विरूद्ध दहेज अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा हापुड़ न्यायालय में विचाराधीन था। इन लोगों ने उनसे उनका मुकदमा लड़ने का आग्रह किया था। इसी मेल मिलाप के चलते इन लोगों का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। जान पहचान होने के बाद कुछ दिन पहले इन लोगों ने बताया कि चिराग बंसल की जनपद अलीगढ़ के खैर में 1400 गज जमीन है। उन्हें मुकदमे में फैसले के लिए रुपये की आवश्यकता है। ऐसे में वे इस जमीन को बह बिक्री करना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने जमीन खरीदने के लिए हामी भर दी। इसके बाद उन्होंने बयाने के तौर पर इन लोगों को एक करोड़ रुपये दे दिए। इसके बाद उन्हें पता चला कि जमीन महज 700 गज है। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने 55 लाख रुपये वापस दे दिए, लेकिन बाकी के 45 लाख रुपये लौटाने से इनकार कर दिया, साथ ही तगादा करने पर हत्या की धमकी दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed