फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण बढने से शादी की तैयारियों पर ब्रेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संक्रमण बढ़ने से शादी की तैयारियों पर ब्रेक
विज्ञापन

हापुड़। शादी के बंपर सीजन में कोरोना का फटका लगना शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन से हुई है। आयोजनों में सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने से लेकर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जैसी पाबंदियां अनिवार्य कर दी गई हैं। केस बढ़ने की स्थिति में लोग अब बुकिंग करने से भी परहेज करने लगे हैं। इसको लेकर कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना के केस बढ़ने पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए नियम लागू कर दिए गए हैं। शासन ने गाइडलाइन जारी कर आदेश दिए हैं कि शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता नहीं हो सकेगी। जबकि, खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी। ऐसे में लोग नई बुकिंग कराने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना खत्म होने के बाद ही वह अपने कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। वहीं, शासन की गाइडलाइन जारी होने और लोगों द्वारा कार्यक्रमों को निरस्त होने से बैंक्वेट हॉल, होटल और कैटरिंग संचालकों की चिंता बढ़ गई है। शादी का बंपर सीजन होने के बाद भी कारोबार को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

-----
इन तिथियों को शादी के हैं शुभ मुहूर्त
जनवरी माह - 15, 20, 22 ,23, 24, 25, 27, 29 और 30 तारीख।
फरवरी माह - 4, 5, 6, 9, 10, 11, 16, 17,18, 19 और 20 तारीख।
मार्च माह - मार्च के माह में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। 4 और 9 तारीख।
अप्रैल माह - 15, 19, 20, 21, 22 और 23 तारीख शादी के लिए शुभ हैं।
-----
करोड़ों का नुकसान होने की है संभावना
शादी के बंपर सीजन में अच्छा व्यापार होने का अंदाजा लगाया गया था। लेकिन, अब कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। जिस कारण कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित शर्मा टोनी, होटल एवं कैटरिंग कंपनी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed