{"_id":"61d5d2343a84541cdf4f2e62","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2322783140","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में मिले 20 कोरोना संक्रमित
हापुड़। जिले में कोरोना की रफ्तार 24 घंटे में ही करीब पांच गुना बढ़ गई है। बुधवार को शहर की पॉश कॉलोनियों समेत गांवों में कुल 20 नए मरीज मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 32 हो गई है, 88 संदिग्धों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि पूर्व में भेजे गए 489 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना की तेज गति ने अफसरों की नींद उड़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना के नए स्वरूप को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन लोगों ने लापरवाही नहीं छोड़ी, इसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ेगा। बाजारों में अभी भी सामाजिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता का मजाक उड़ाया जा रहा है, इसी का परिणाम है कि कोरोना अब जिले में बेकाबू होने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर जांच की। इसमें 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, आंकड़ा अब तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि संपर्क में आए लोगों ने दिक्कतें महसूस होने के बाद ही अपने सैंपल जांच के लिए दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक आ जाएगी।
इन इलाकों में मिले मरीज
मोहल्ला श्रीनगर, राधापुरी, अशोक कॉलोनी, नई शिवपुरी, चंद्र लोक कॉलोनी, अर्जुन नगर, आर्य नगर में एक-एक, गांव नवादा में दो, कोठी सादात में एक, मजीदपुरा में एक, कोठगेट इलाके में दो, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन में एक एक व पिलखुवा में आठ मरीज मिले।
विज्ञापन
होम आईसोलेशन में 26, पांच का अस्पताल में चल रहा इलाज
जिले में कुल सक्रिय 32 मरीजों में 26 होम आइसोलेशन में हैं, पांच अस्पतालों में भर्ती हैं, एक बाहर उपचार करा रहा है। बुधवार को विभाग द्वारा 1036 लोगों की जांच कराई गई।
स्कूलों में चला अभियान 2066 ने लगवाया टीका
कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्कूलों में किशोरों के टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया गया। इसमें 2066 किशोरों को टीके लगाए गए। जबकि 18 साल से ऊपर के 5869 लोगों ने टीकाकरण कराया।
कोविड हेल्पलाइन के लिए यहां करें संपर्क
-कंट्रोल रूम नंबर--01222304833, 1222304834
- जिला अस्पताल-7217493443
- एंबुलेंस सेवा--102, 108
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---840144
कुल मरीज---12346
स्वस्थ मरीज---12098
एक्टिव मरीज--32
कुल मृतक---216
---
सावधानी बरतें, तेजी से फैल रहा संक्रमण
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, सावधानी नहीं बरती तो हालात खराब हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है, सभी लोग सहयोग दें और महामारी को फैलने से रोकें।
-डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ