फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी अधीक्षक समेत चार और संक्रमित मिले, 6 दिन में 12 हुई मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में कोरोना की जाँच कराती महिला संवाद - फोटो : HAPUR
सीएचसी अधीक्षक समेत चार और संक्रमित मिले, 6 दिन में 12 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के एक अस्पताल के अधीक्षक समेत चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 12 हो गई है, जबकि एक मरीज के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। संपर्क में आए 56 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। फिलहाल सभी मरीज होम आइसोलेट हैं।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है, फिलहाल किसी मरीज में इस स्वरूप की पुष्टि नहीं है। लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को हापुड़ के एक सरकारी अस्पताल के अधीक्षक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसने स्वास्थ्य कर्मियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

क्योंकि सोमवार को मॉकड्रिल के दौरान वह बिना मास्क के घूम रहे थे, इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियों से उनकी वार्ता भी हुई। इसी शक में मंगलवार को 56 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी जांच करायी। हालांकि एंटीजन में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। अब सभी के नमूने आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से तीन नए मरीज मिले। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, सबसे पहले संक्रमित मरीज को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
गाजियाबाद निवासी दरोगा भी मिला संक्रमित
गढ़ रोड सीएचसी में जांच कराने आए एक दरोगा में भी कोरोना की पुष्टि हुई। दरोगा गाजियाबाद का रहने वाला है, इसलिए उसकी रिपोर्ट भी वहीं के आंकड़े में जुड़ेगी।
संपर्क में आने के सात दिन बाद तक आते हैं लक्षण
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के सात दिन बाद तक भी लक्षण आते हैं। इसलिए संक्रमित के संपर्क में आने के बाद करीब सात दिन तक खुद को आइसोलेट रखना चाहिए, ताकि संक्रमण न फैले।

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---839108
कुल मरीज---12326
स्वस्थ मरीज--12098
एक्टिव मरीज--12
कुल मौत----216
लक्षण महसूस होने पर कराएं जांच
कोरोना के लक्षण महसूस होने पर जांच अवश्य कराएं। संक्रमित मरीजों की निगरानी की जा रही है, संपर्क में आए लोग बूथों पर पहुंचकर खुद भी जांच करा लें। --डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed