फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना जांच के नाम पर नहीं मचेगी लूट,शासन से रेट तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना जांच के नाम पर नहीं मचेगी लूट, शासन से रेट तय
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों से पिछली बार की तरह सुविधाओं के नाम पर लूट नहीं मचेगी। इसे रोकने के लिए शासन ने पहले ही कोविड जांच के रेट निर्धारित कर दिए हैं। निजी लैब निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसा नहीं ले सकेंगे। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में जांच मुफ्त होगी।
कोरोना संक्रमण जिस तरह बढ़ रहा है उसे देखते हुए सरकारी लैब में सैंपलों की जांच का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोग निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराएंगे। निजी लैब संचालक मरीजों से जांच के नाम पर मनमानी वसूली न करें, इसके लिए शासन ने आरटीपीसीआर, एंटीजन, ट्रूनेट जांच की दरें तय कर दी हैं।
विज्ञापन

ये होगी फीस-
* आरटीपीसीआर : निजी अस्पताल द्वारा निजी लैब को प्रेषित सैंपल की जांच की दर अथवा किसी व्यक्ति द्वारा लैब पर जाकर कोविड की जांच कराने पर 700 रुपये जीएसटी सहित देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

* राज्य सरकार के विहित प्राधिकारी द्वारा निजी लैब को सैंपल प्रेषित कराए जाने पर दर 500 रुपये जीएसटी सहित होगी।
* निजी लैब द्वारा एंटीजन टेस्ट की दर 250 रुपये।
* निजी लैब द्वारा ट्रूनेट की जांच की दरें 1250 रुपये होगी।
(नोट: घर से सैंपल एकत्र किए जाने पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।)
एचआर सीटी स्कैन दो से ढाई हजार रुपये में होगी
निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए एचआर सीटी स्कैन की जांच करने की भी दर निर्धारित कर दी गई है। 16 स्लाइस तक दो हजार रुपये, 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये और 64 स्लाइस से अधिक की फीस 2500 रुपये है।
हापुड़ में ही होगी आरटीपीसीआर जांच
दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में आधुनिक आरटीपीसीआर लैब चालू हो गई है। जिले से संकलित सैंपलों की जांच यहीं आसानी से हो सकेगी, जो फ्री होगी। जांच के लिए सैंपल बूथों पर देने होंगे।

तय रेट से ज्यादा वसूले तो होगी कार्रवाई
निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड जांच के रेट शासन ने तय कर दिए हैं। शासन से तय दर पर ही जांच करनी होगी। यदि इससे अधिक वसूली की गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी मॉनीटरिंग डीएम कार्यालय से भी होगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed