फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टीकाकरण में पिछड़ रहा जिला, मंडलायुक्त ने जताई चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीकाकरण में पिछड़ रहा जिला, मंडलायुक्त ने जताई चिंता
विज्ञापन

हापुड़। जनपद टीकाकरण में लगातार पिछड़ रहा है, इसे लेकर मंडलायुक्त ने चिंता जाहिर की है। मंडलायुक्त ने मंगलवार को पत्र जारी कर टीकाकरण में बढ़ोतरी करने और कोरोना पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी कोविड जांच की संख्या बढ़ाई नहीं जा रही है। उन्होंने जांच को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना का नए मामले आने पर समय से कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक उपचार और मेडिसन किट उपलब्ध कराने और अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पर तत्काल भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टीके की प्रथम डोज लगाने में जिले की खराब स्थिति है। प्रदेश में जिला खराब प्रदर्शन करने में नौवें स्थान पर है। जबकि दूसरी डोज की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed