{"_id":"61d33c89520b4e6220050866","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2321735136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में सफाईकर्मी का काटा कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में सफाईकर्मी का काटा कान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में सफाईकर्मी का काटा कान
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई में मामूली विवाद में पड़ोसी ने सफाईकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका कान काट दिया। जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
फरीदपुर गोसाई निवासी सफाईकर्मी अमित वाल्मीकि सोमवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला वाल्मीकि समाज का ही एक युवक वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिससे गुस्साए आरोपी ने अमित के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी में मारपीट की, वहीं धारदार हथियार से अमित पर हमला भी कर दिया। जो उसके कान पर लगा, घायल को लहूलुहान देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने घायल अमित को सिंभावली पीएचसी में भर्ती करते हुए पुलिस को सूचना दी। सिंभावली पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।