फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन प्वाइंट पर लेकर अधिवक्ता से लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन प्वाइंट पर लेकर अधिवक्ता से लूट
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले मेरठ बाईपास पर गाड़ी का टायर बदलाने के लिए रुके एक अधिवक्ता व महिला से बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, वहीं जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी कोमल गुप्ता अपने अधिवक्ता पति अमित तिवारी के साथ मेरठ कोर्ट से वापस लौट रही थी। हापुड़ से पहले ही मेरठ बाईपास पर गाड़ी के टायर में पंक्चर हो गया। ड्राइवर को टायर में पंक्चर लगवाने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह ड्राइवर के लौटने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच हापुड़ की ओर से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। अधिवक्ता व महिला के गले की चेन, सोने का कड़ा लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पीड़ितों को दिखाई। लेकिन ऐसी किसी बाइक की शिनाख्त नहीं हो सकी। देहात थाना प्रभारी मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed