{"_id":"61d33beb863730037e5fade6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232173355","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने घेरा ब्रजनाथपुर शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने घेरा ब्रजनाथपुर शुगर मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने घेरा ब्रजनाथपुर शुगर मिल
हापुड़/धौलाना। ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर गन्ना भुगतान की बकायेदारी के विरोध में सोमवार को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर मिल के गेट पर तालाबंदी कर दी। राहत नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा ने कहा कि गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर करने के आदेश हैं, लेकिन शुगर मिल शासन, प्रशासन का कोई दबाव नहीं मानता। यहां तक कि कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है।
15 मार्च से 25 अप्रैल तक धौलाना समिति से जुड़े किसानों का 9.50 करोड़ बकाया है। जबकि सत्र 2021-22 में 10 नवम्बर से 31 दिसंबर तक का भी 35 करोड़ मिल ने नहीं दिया है। ब्रजनाथपुर शुगर मिल से जुड़ी हापुड़, धौलाना, स्याना, बुलंदशहर, मोदीनगर, मोहिकमपुर, बागपत समिति का 31 दिसंबर तक 74 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। इस दौरान सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा भी अपनी टीम के साथ समर्थन दिया। संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह राणा ने समय से इंडेंट न मिलने, घटतौली की समस्या, गेट पर पर्चियों की तोल से अतिरिक्त गन्ने को वापस ना कर अगली पर्ची में समायोजित करने की मांग उठाई। इस बीच जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, मिल महाप्रबंधक प्रमेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबंधक ब्रह्म सिंह राठौर, धौलाना सहकारी गन्ना समिति सचिव मनोज कुमार किसानों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। धरना प्रदर्शन वालों में धर्मपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, आशु तोमर, महेश तोमर, सुनील आडवाणी, अनिल शर्मा, राम अवतार सिंह, अजय बाल्मीकि, गजेंद्र तोमर मनोज शर्मा, नेता खली, रविन्द्र सिसौदिया,रवि राणा,अबरार अंसारी,रामधन सिंह,कुबेर सिंह चौहान मौजूद रहे।