फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्कूल संचालक के परिजन समेत तीन मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्कूल संचालक के परिजन समेत तीन मिले संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं, इनमें दो स्कूल संचालक के परिवार से हैं और एक बच्चा शामिल है। तीनों को होम आइसोलेट कराया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। संक्रमित मरीजों में तीन सामान्य लक्षण वाले हैं, जबकि छह में कोई खास लक्षण नहीं हैं, इन सभी मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
कोरोना के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच अब हापुड़ में रोजाना नए मामले निकल रहे हैं। लेकिन लोग अभी भी सुधरने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को आरटीपीसीआर लैब में संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसमें तीन के सैंपल पॉजिटिव आए। संक्रमित मिले मरीजों में दो हापुड़ के रेलवे रोड स्थित एक विद्यालय से हैं, जबकि तीसरा मरीज गांव नवादा से है। नवादा निवासी मरीज के पिता हाल ही में पॉजिटिव मिले थे। इस बार भी संक्रमण को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि कोरोना के नए स्वरूप के फैलने की रफ्तार बाकी स्वरूपों से बहुत तेज बताई जा रही है। हालांकि जिले में अभी ओमिक्रॉन का कोई केस दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

62 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर भेजे
संक्रमित मरीजों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री के आधार पर 62 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। बुधवार में इनकी रिपोर्ट आएगी, जिसके बार संक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोग कराएं जांच, बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना फिर से सक्रिय हो गया है, संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण का विस्तार न हो। मास्क और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed