{"_id":"61cf371944254d1a121c6940","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2320108132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में नई सौगातें बदलेंगी हापुड़ की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में नई सौगातें बदलेंगी हापुड़ की सूरत
विज्ञापन
नवनिर्मित जिला पंचायत का कार्यालय संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में नई सौगातें बदलेंगी हापुड़ की सूरत
हापुड़। नए साल में सूरज की किरण कुछ नई उम्मीदें लेकर आएंगी। साल 2022 विकास की राह पर रफ्तार भरेगा। जिले में स्टेडियम, पुलिस लाइन, जिला जेल से लेकर कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। दो बड़े आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू होगा। वहीं वहीं जिले से गुजर रहे तीन नेशनल हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर, गढ़-बुलंदशहर हाईवे योजना को प्रोजेक्ट पूरे होंगे। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
ढाई करोड़ से असौड़ा में बनेगा स्टेडियम
असौड़ा गांव में जिला पंचायत 3.54 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण करा रहा है। इसके लिए जिला पंचायत ने लगभग दो करोड़ का बजट भी दिया है। गत दिनों इसका भूमि पूजन हो गया, अब निर्माण भी शुरू हो गया है। अगले छह माह में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। जिले के खिलाड़ियों का सपना पूरा होगा।
तीन नए हाईवों से सुहाना होगा सफर
जिले में एलिवेटिड रोड, एनएच 09, एनएच 334 के बाद इस साल में तीन नई और महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गढ़ से मेरठ हाईवे 709ए का चौड़ीकरण शुरू हो चुका है। कुल लागत 2069 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। इसके अलावा 34 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। यह गढ़ और हापुड़ के 28 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा गढ़ से स्याना बुलंदशहर हाइवे का निर्माण इसी वर्ष प्रस्तावित है।
विज्ञापन
मास्टर प्लान 2031 को मिलेगी रफ्तार
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टरप्लान 2031 को रफ्तार देगा। इस प्लान में प्राधिकरण के सीमा विस्तार से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित टीपी नगर योजना, गढ़ स्थित गंगा धाम योजना, ब्रजघाट का सुंदरीकरण आदि योजानओं में भी तेजी आएगी। टीपी नगर में ट्रांसपोर्टस को यहां स्थापित करने के लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। आनंद विहार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है।
सभी गांवों के अपने अलग होंगे पंचायत भवन
नए वर्ष में विकास भवन द्वारा जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। हर गांव में सामुदायिक शौचालय बनाने की योजना भी प्रगति पर है। ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जिले के सभी ओवरहेड टैंकों का निर्माण हो जाएगा।
जिले की तीसरी नजर से होगी निगरानी -
जिले में अपराध का ग्राफ कम हो सके, इसके लिए पूरे जिले में सीसीटवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। गढ़ रोड पर कैमरों को लगाया जा चुका है। इसके अलावा ब्रजघाट और धौलाना में कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। नए साल में पूरा जिला कैमरों की जद में होगा। जिले में करीब 35 स्थानों को कैमरों के लिए चिन्हित किया गया है। ये कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। दस्तोई रोड पर 100 बेड का जिला अस्पताल मिलने के बाद यहां ब्लड बैंक, डायलेसिस यूनिट, ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट की सौगात इसी साल मिलने की उम्मीद है। सभी ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। इसके अलावा आधुनिक मशीनों का लाभ मरीजों को मिल सकेगा।
स्कूलों का भी होगा कायाकल्प
परिषदीय स्कूलों का भी कायाकल्प होगा। सलारपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज बनेगा, इसके अलावा एक विद्यालय दिव्यांगों का भी शुरू हो जाएगा। परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डेन बनेंगे। यहां उगी सब्जियों को छात्रों के मिड डे मील मेन्यू में शामिल किया जाएगा।
हजारों किसानों के गलत बिल होंगे माफ
हापुड़ जिले का बिजली निगम इस वर्ष भी बीते वर्षों की तरह भ्रष्टाचार के मामलों में फंसा रहा। लेकिन नए वर्ष में 220 करोड़ के घोटाले की जांच पूरी होने के बाद किसानों को राहत मिल सकती है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के लिए तीन बिजली घर प्रस्तावित हुए हैं। जिनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
नए भवन मे शिफ्ट होंगे जिला पंचायत, डीआईओएस कार्यालय
जिला पंचायत और डीआईओएस कार्यालय का जिले में निर्माण पूरा हो चुका है। डीआईओएस कार्यालय चितौली रोड और जिला पंचायत भवन का निर्माण कलक्ट्रेट के पास हुआ है। नए साल में यहां पर कार्यालय शिफ्ट हो जाएंगे।

तरक्की----लो जी बनकर तैयार हो गया बुलंदशहर रोड पर सड़क के बीचो बीच फ्रंटियर कॉरिडोर पर रेलवे का स्ट?- फोटो : HAPUR