{"_id":"61cf3457b361ee0510064709","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232010092","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की गढ़ में दस्तक, एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की गढ़ में दस्तक, एक मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की गढ़ में दस्तक, एक मरीज मिला
हापुड़। गढ़ नगर निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसे आइसोलेट कराया गया है, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरीज नोएडा में ही रहकर नौकरी करता था। एहतियातन उसके परिजनों की सैंपलिंग भी करायी गई है। वहीं, पूर्व में संक्रमित मिले दो मरीजों के जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
कोरोना के नए स्वरूप का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में हापुड़ के अंदर भी अब कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। दो मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है, हालांकि अभी इन मरीजों में संक्रमण का स्वरूप स्पष्ट नहीं है। क्योंकि जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट सोमवार तक आएगी।
वहीं, अब गढ़ निवासी एक युवक में संक्रमित मिला है। बताया गया है कि मरीज काफी दिनों से गढ़ नहीं आया, बल्कि नोएडा में ही रहकर नौकरी करता है। वहां के स्वास्थ्य विभाग ने उसके पॉजिटिव मिलने पर रिपोर्ट यहां के स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। गाइडलाइन के अनुसार विभागीय टीम ने गढ़ जाकर मरीज के 9 परिजनों के सैंपल लिए, साथ ही 24 अन्य संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
273 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति अलर्ट-
जिले की समस्त 273 ग्राम पंचायतों की निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। यह समितियां बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखेंगी। साथ ही लक्षण दिखने वाले मरीजों की जांच कराना भी सुनिश्चित कराएंगी।
हर पॉजिटिव मरीज की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग-
जिले में संक्रमित मिलने वाले हर कोरोना संक्रमित मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी। इस जांच के लिए सैंपल लखनऊ या आगरा भेजे जाएंगे। शासन से भी यह आदेश मिले हैं।
आरटीपीसीआर जांच जिले में ही होंगी
संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच अब जिले में ही होंगी। जिला अस्पताल में नवनिर्मित लैब में जांचें शुरू कर दी गई हैं, इसकी क्षमता 600 सैंपल की प्रतिदिन जांच करने की है। साथ ही एंटीजन किट का भी पर्याप्त स्टॉक है।
सामाजिक दूरी का करें पालन
कोरोना को लेकर सावधानी बरतें, मास्क और सामजिक दूरी का हर संभव पालन करें। मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। लोग अपना सहयोग दें, गाइडलाइन का हर संभव पालन किया जाए।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।