फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शौचालयों के लिए सेफ्टी टैंक न सीढ़ियां, हैंडओवर कर दिया आवासीय विद्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : HAPUR
शौचालयों के लिए सेफ्टी टैंक न सीढ़ियां, हैंडओवर कर दिया आवासीय विद्यालय
विज्ञापन

हापुड़। सरकारी भवनों के निर्माण में इस हद तक भी लापरवाही की जा सकती है इसकी बानगी गढ़ स्थित नवोदय विद्यालय का अस्थाई भवन है। बेसिक शिक्षा विभाग के मूक बधिर आवासीय विद्यालय के लिए बनाए गए भवन निर्माण में कार्यदायी संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो मंजिला भवन में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां तक नहीं हैं। इसके अलावा शौचालयों के लिए सेफ्टी टैंक तक नहीं बनाया गया है। इन बढ़ी खामियों के साथ भवन को बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया।
गढ़ में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस संस्था ने बेसिक शिक्षा विभाग के लिए भवन का निर्माण कराया था। इस भवन में मूकबधिर बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाना था। वर्ष 2018 में इस भवन को संस्था ने बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया। फिलहाल यह भवन नवोदय विद्यालय के अस्थाई भवन के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन नवोदय समिति के अधिकारियों ने जब भवन का निरीक्षण किया तो वे चकित रह गए।
विज्ञापन

भवन में नीचे से ऊपर जाने के सीढ़ियां तो छोड़ों, पानी निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। पंखे तो हैं लेकिन बिजली कनेक्शन तक नहीं है। शौचालय के लिए सेफ्टी टैंक भी नहीं बना है। ऐसे में यहां बच्चों का रहना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से ऑनलाइन क्लास ले रहे बच्चे
सत्र 2021-22 के लिए नवोदय विद्यालय के लिए 40 बच्चों को प्रवेश दिया गया है। लेकिन भवन में इन खामियों के कारण बच्चे पिछले तीन महीने से ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। ऐसे में जिन बच्चों को इन आवासीय स्कूल में रहकर अपनी पढ़ाई करनी थी, वे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं।
अधिकारियों ने डीएम से की शिकायत
भवन की खामियों को दूर करने के लिए शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षकों ने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की। कार्यदायी संस्था की इतनी बड़ी लापरवाही देखकर उन्होंने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा जल्द ही भवन की सभी खामियों को दूर करने का आश्वासन दिया।

कोट-
गढ़ में नवोदय विद्यालय के लिए चिन्हित भवन के संबंध में शिक्षकों की ओर से कुछ खामियां बताई गई हैं। इन खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन कर दिशा निर्देशित का कर दिया गया है। सभी कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा।-अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed