{"_id":"61cde9207cbd31298303b88c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2319662180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लीपुर में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लीपुर में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल तेंदुए के पदचिन्हों की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण देर शाम खेतों से लौट रहे थे, तभी उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों को देखकर तेंदुआ खेतों में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ दिखाई देने के बाद खेतों में घुसा और ओझल हो गया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने खेतों की कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए जैसे जानवर के पदचिन्ह मिले हैं, जिसके आधार पर वन विभाग की टीम जांच कर रही है। फिलहाल तेंदुए होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश निगम ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है, लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।