फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खाली प्लॉट में खड़ी स्कूल बस में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इंद्रलोक कालोनी में खड़ी बस में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी संवाद - फोटो : HAPUR
खाली प्लॉट में खड़ी स्कूल बस में लगी आग
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला स्थित खाली प्लॉट में खड़ी स्कूल की बस में बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा बस में आग लगाई गई है।

मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित खाली प्लॉट में एक निजी स्कूल की कुछ बसें खड़ी होती हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर खड़ी एक बस में धुआं उठने लगा। जब तक मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, बस में आग की लपटें उठने लगीं और बस धूं-धूंकर जलने लगी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आधी बस जलकर चुकी थी। यदि समय से आग पर काबू पाया नहीं जाता तो वहां खड़ी अन्य बसें भी आग के चपेट में आ सकती थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने समय से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

इंद्रलोक कालोनी में खड़ी बस में लगी आग संवाद

इंद्रलोक कालोनी में खड़ी बस में लगी आग संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed