फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना में व्यापारी की हत्या पर आक्रोश, सड़क पर शव रख किया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किराना व्यापारी का घायल पुत्र अमित उर्फ सोनू संवाद - फोटो : HAPUR
धौलाना में व्यापारी की हत्या पर आक्रोश, सड़क पर शव रख किया जाम
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव समाना में किराना व्यापारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट गया। परिजनों ने धौलाना गुलावठी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा काफी समझाने और अधिकारियों की ओर से आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर समाना चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत को निलंबित कर दिया गया है।
बुधवार रात करीब नौ बजे कपूरपुर निवासी किराना व्यापारी नेत्रपाल सिंह राघव (55) अपने पुत्र अमित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कमरुद्दीन गांव के पास पहुंचे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने इन्हें रोककर नेत्रपाल के सिर पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। अमित पर भी फायर किया, जिसके हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इस मामले में रातभर पुलिस शव की मांग करती रही, लेकिन परिजनों ने देने से इनकार कर दिया। सुबह लोग एकत्र हो गए और घटना के विरोध में धौलाना गुलावठी मार्ग पर समाना चौकी के बाहर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह और सीडीओ उदय सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाए। सीडीओ ने पीड़ित परिवार को योजनाओं के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने और सीओ ने जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। मृतक के रिश्तेदार सुनील तोमर ने इस संबंध में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोट =
घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित
मामले में लापरवाही बरतने पर समाना चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत को निलंबित कर दिया गया है। मौके से एक पिस्टल बरामद हुआ है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी

धौलाना में व्यापारी की हत्या होने के बाद लोगो को समझाते पुलिसकर्मी  संवाद

धौलाना में व्यापारी की हत्या होने के बाद लोगो को समझाते पुलिसकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

धौलाना में व्यापारी की हत्या होने के बाद सड़क पर जाम लगाते लोग संवाद

धौलाना में व्यापारी की हत्या होने के बाद सड़क पर जाम लगाते लोग संवाद- फोटो : HAPUR

किराना व्यापारी नेत्रपाल सिंह राघव ( मृतक का फाइल फोटो)

किराना व्यापारी नेत्रपाल सिंह राघव ( मृतक का फाइल फोटो)- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed