फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टीका लगवाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहेंगे किशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाती महिला संवाद - फोटो : HAPUR
टीका लगवाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहेंगे किशोर
विज्ञापन

हापुड़। जिले में किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा। टीकाकरण के आधा घंटे बाद तक किशोरों को ऑब्जर्वेशन रूम में ही आराम करना होगा, ताकि चक्कर आदि न आएं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी भी निगरानी करते रहेंगे। टीकाकरण के लिए जिले में 94 हजार किशोरों का चयन किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 50 अतिरिक्त बूथ बनाने का निर्णय लिया है। पहले दिन चार हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हो चुकी है। प्रधानमंत्री द्वारा किशोरों के टीकाकरण की घोषणा करने के बाद शासन ने गाइडलाइन भी भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन तक सर्वे अभियान चलाकर 15 से 18 साल के करीब 94 हजार किशोरों को चिन्ह्ति किया है। तीन जनवरी से टीकाकरण होगा। इसके लिए कल से स्लॉट भी बुक होंगे।
विज्ञापन

किशोरों के लिए गाइडलाइन
* 15 से 18 वर्ष की आयु होना जरूरी।
* कोविन पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण।
* स्लॉट बुकिंग के बाद करा सकेंगे टीकाकरण।
*आधा घंटा ऑब्जर्वेशन रूम में रुकना होगा।
* मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
सीएचसी, पीपीसी पर बनेंगे बूथ
किशोरों के टीकाकरण के लिए सीएचसी और पीपीसी पर 50 अतिरिक्त बूथ बनेंगे। इन बूथ पर सिर्फ किशोरों का ही टीकाकरण होगा, 18 साल से ऊपर के लोग इन बूथों पर टीका नहीं लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोवैक्सीन के 45 हजार डोज मिले
स्वास्थ्य विभाग को कोवैक्सीन के 45 हजार डोज मिल चुके हैं। इस वैक्सीन से ही किशोरों का टीकाकरण होगा। वहीं, 18 साल से ऊपर वालों के टीकाकरण के लिए भी कोवैक्सीन समेत 65 हजार कोविशील्ड के डोज कोल्डचेन में उपलब्ध हैं।
स्कूल करेंगे काउंसिलिंग-
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए स्कूल प्रबंधन छात्रों की काउंसिलिंग करेगा। शुरूआत में अस्पतालों पर ही बूथ बनाने की तैयारी हैं, हालांकि बाद में विद्यालयों में भी बूथ लगाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया।
5980 ने लगवाया टीका
जिले में बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसमें 5980 लोगों ने टीके लगवाए, जिसमें 2500 ने पहला और 3480 ने दूसरा डोल लगवाया।
---
60 साल से ऊपर वालों को 10 से लगेगा तीसरा डोज
हेल्थलाइन, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को तीसरा डोज लगाया जाएगा। फ्रंट और हेल्थ वर्कर्स की आयु 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। वहीं, बुजुर्गों को चिकित्सक से पहले परामर्श लेना होगा। दूसरी डोज लेने के 9 महीने बाद ही तीसरी डोज लगवायी जा सकेगी।

जिले में टीकाकरण की स्थिति-
18 साल से ऊपर की आबादी----10.98 लाख
कुल लगे डोज-------------1345952
पहला डोज--------------852436
दूसरा डोज----------493516
तीन जनवरी से होगा टीकाकरण
जिले में किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होगा, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक जनवरी से स्लॉट बुक कराए जा सकेंगे, बूथों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी जाएगी।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।--फोटो संख्या--33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed