फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पड़ोसी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक के परिजनों ने पीड़िता व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 12 जुलाई को वह घर पर मौजूद थी। इस दौरान पड़ोस निवासी एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। मामले की जानकारी होने पर उसके परिजन आरोपी के घर विरोध करने के लिए पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागी और पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed