फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के साढ़े तीन लाख लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खतरा, साढ़े तीन लाख लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की दूसरी लहर में खतरनाक स्थिति से गुजरने के बाद भी लाखों लोगों को अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है। इस संक्रमण से बचाने के लिए देशभर में टीकाकरण हो रहा है। लेकिन जिले में अभी भी साढ़े तीन लाख लोग हैं जिन्होंने अभी तक दूसरा टीका नहीं लगवाया है। पहला टीका लगे हुए इन्हें 84 दिन से ज्यादा हो गए हैं। वहीं 2.47 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने टीका ही नहीं लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों से बिना देर किए टीका लगवाने की अपील की है।
टीकाकरण की शुरूआत दो जनवरी से हुई। पहले चरण में हेल्थ, फिर फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ। इन दिनों जिले में छठा चरण चल रहा है। जिले की कुल 20 लाख आबादी में 18 साल से ऊपर वालों की संख्या 10.98 लाख है, अभी इन्हें ही टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 12 महीनों में 850246 लाख लोगों ने टीके का पहला डोज लगवाया है, इसमें 489772 लाख लोगों ने दोनों डोज लिए हैं।
विज्ञापन

पहली और दूसरी खुराक में 360474 लाख लोगों का अंतर है। जिनमें करीब तीन लाख लोगों ने समय पूरा होने के बावजूद दूसरा डोज नहीं लगाया। इन लोगों को पहला डोज डोल लिए 84 दिन से अधिक का समय हो गया है। वहीं 2.47 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने टीका ही नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति--
कुल डोज---1340018
पहला डोज---850246
दूसरा डोज---489772
संक्रमण का खतरा, समय रहते लगवाएं टीका-
कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, जिन लोगों के दूसरे डोज का समय आ गया है वह बिना समय रहते टीकाकरण करा लें, ताकि उन्हें महामारी का संकट न झेलना पड़े। बूथों पर लगातार टीकाकरण हो रहा है। दोनों डोज लेने पर ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed