फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चौ.चरण सिंह की प्रतिमा को ढकने पर भड़के रालोद कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का शुद्धिकरण करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को ढकने पर भड़के रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा ढकने के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही प्रतिमा का गंगाजल से शुद्धीकरण किया।

मंगलवार को किसी असामाजिक तत्व ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के मुंह को एक राजनैतिक पार्टी के झंडे से ढक दिया था। रात में इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को हुई। तब जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप व युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया था। रात में ही कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का अपमान किसानों का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 24 घंटे के अंदर यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का गंगाजल से शुद्धीकरण किया। इस मौके पर आकिल खान, प्रवीण वाल्मीकि, जितेंद्र कुक्कू, हेमंत मिश्रा, प्रोफेसर अब्बास अली, मनोज तेवतिया, सोनी सिंह आदि मौजूद रहे। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी में कुछ बच्चे प्रतिमा पर झंडा बांधते नजर आ रहे हैं, बच्चे के परिजनों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चे भविष्य में ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed