{"_id":"61cc8fe003e1623d7a1ed064","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2319089103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के खाते से रुपये निकालने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के खाते से रुपये निकालने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के खाते से रुपये निकालने का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुर्जा पेच निवासी व्यक्ति ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर अपनी पत्नी के बचत खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया। फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली के बेगमपुर मालवीय नगर निवासी चांदनी गुलाटी ने बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेंच निवासी देवेश गुलाटी के साथ हुई थी। पीड़िता व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। जिसके कारण महिला अपने मायके में रह रही है। 23 मार्च को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह हापुड़ स्थित एक बैंक से बोल रहा है। अमित नाम का एक युवक महिला के नाम का चेक लेकर रुपये निकालने के लिए आया है। महिला ने बताया कि उसने किसी व्यक्ति को चेक नहीं दिया है। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने युवक को चेक वापस कर दिया।
दरअसल, अमित नाम का एक युवक उसके पति की दुकान पर नौकरी करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी चेक बुक तैयार कराकर और चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी वर्ष 2019 के सितंबर माह में पीड़िता की बेटी कृतिका व यतिका गुलाटी के बैंक खातों से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 56-56 हजार रुपये निकाले गए थे।
कोट-
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि महिला के पति व बैंक के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।