फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाबालिग को नशीला पदार्थ पिला खींची अश्लील फोटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नाबालिग को नशीला पदार्थ पिला खींची अश्लील फोटो
विज्ञापन

हापुड़। शादी करने का दबाव बनाने के लिए एक युवक ने नाबालिग छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में मोबाइल फोन से उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नाबालिग छात्रा ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के भांजे-भांजी को वह घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए जाती थी। इसी दौरान युवक उसे परेशान करते हुए शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी युवक ने एक दिन धोखे से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने अश्लील फोटो अपने मोबाइल फोन से ले खींच लिए। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। परेशान होकर छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed