{"_id":"61cb48429d5dd8375957dcdf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23185569","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कवच -पहले दिन चार हजार किशोरों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कवच -पहले दिन चार हजार किशोरों को लगेगा टीका
विज्ञापन
सुरक्षा कवच - पहले दिन चार हजार किशोरों को लगेगा टीका
हापुड़। कोरोना से बचाव के लिए जिले में तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण होगा। पहले दिन चार हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में चल रहे बूथों पर ही सुविधा दी जाएगी। हालांकि स्लॉट बुकिंग से टोकन आवंटित होंगे। स्कूलों में भी बूथ बनेंगे। शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में 18 साल से ऊपर की करीब 73 प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है। इससे नीचे आयु वर्ग के करीब 9 लाख बच्चे, किशोर टीकाकरण से दूर हैं। तीन जनवरी से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के सातवें चरण में 15 से 18 वर्ष की आयु वाले किशोरों को शामिल किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी हो चुकी है, प्रदेश सरकार के आदेश का अभी इंतजार है। टीकाकरण के लिए एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर शुरू हो जाएगी। एक बूथ पर अधिकतम 120-150 डोज का स्लॉट रहेगा।
विज्ञापन
नगर पालिका में बन सकता है बड़ा बूथ
किशोरों के टीकाकरण के लिए नगर पालिका परिसर में बने कोविड जांच केंद्र वाले स्थान पर ही बूथ बनाया जा सकता है। इसके लिए पत्राचार किया गया है, साथ ही सामान्य बूथों पर भी व्यवस्था रहेगी।
स्कूल/कॉलेजों में रोज होगा टीकाकरण
छात्रों के टीकाकरण के लिए स्कूल/कॉलेजों में रोजाना बूथ लगेंगे। इसमें अभी तक 18 साल से ऊपर के छात्रों को ही टीके लगाए जा रहे हैं, जल्द ही किशोरों का भी यहां टीकाकरण होगा। मंगलवार को एकेपी इंटर कॉलेज में इसका शुभारंभ हुआ, पहले दिन 20 छात्राओं ने टीके लगवाए।
अलग से नहीं आएगी वैक्सीन
जिले में फिलहाल कोवैक्सीन और कोविशील्ड से ही टीकाकरण किया जा रहा है। किशोरों का टीकाकरण भी इसी से कराया जाएगा। कोल्डचेन में करीब डेढ़ लाख डोज उपलब्ध हैं। नियमित टीकाकरण रोजाना जारी रहेगा।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज-----1333798
पहला डोज----848107
दूसरा डोज----485691
स्लॉट बुकिंग के बाद लगेंगे टीके
किशोरों का टीकाकरण स्लॉट बुकिंग से होगा, हालांकि जरूरत पड़ी तो बूथों पर हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण कराया जाएगा। युद्धस्तर पर टीके लगेंगे, अपनी बारी पर अवश्य टीकाकरण कराएं।-डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।