फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जन विश्वास यात्रा ने भरा भाजपाइयों में जोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टोल प्लाजा पर यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और राज्यसभा सदस्य विजय पाल सि - फोटो : PILAKHWA
जन विश्वास यात्रा ने भाजपाइयों में भरा जोश
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हापुड़ पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जिले में भव्य स्वागत हुआ। सुबह से तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया। समर्थकों का सैलाब उमड़ा तो पदाधिकारियों के भी चेहरे खिल गए। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी यात्रा का करीब 50 स्थानों पर बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
बुलंदशहर से यात्रा ने हापुड़ जिले में धौलाना के गांव सिरोंधन से शाम पांच बजे प्रवेश किया। घंटों पहले से ही यहां जमे सैकड़ों भाजपाइयों में जोश भर गया। यात्रा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सांसद विजयपाल सिंह तोमर मौजूद रहे। हापुड़ में पहुंचने पर रथ पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी सवार हो गए।
विज्ञापन

यात्रा को धौलाना से पिलखुवा और फिर हापुड़ पहुंचने में दो घंटे से भी अधिक समय लग गया। यात्रा का दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बड़ी संख्या में भीड़ को देखकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल यात्रा के साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत
यात्रा के दौरान जिले से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई। पिलखुवा में वाईपी सिंह, धर्मेश तोमर, अजीत तोमर के अलावा हापुड़ में नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, डॉ शिव कुमार, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, विनीत दीवान, प्रदीप त्यागी ने यात्रा का दल बल के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सड़कों पर जुलूस निकाले गए और भीड़ जुटाई गई थी। जगह-जगह आतिशबाजी और फूलवर्षा की गई। क्रेन के माध्यम से अतिथियों का माल्यार्पण भी किया गया।

धौलाना पहुंची भाजपा की जनविश्वाश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  संवाद

धौलाना पहुंची भाजपा की जनविश्वाश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब संवाद- फोटो : HAPUR

न विश्वास यात्रा के स्वागत करते डॉ शिवकुमार

न विश्वास यात्रा के स्वागत करते डॉ शिवकुमार- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लोगो की भीड़  संवाद

गढ़ रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लोगो की भीड़ संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील चौराहे पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा का हाथ जोड़कर स्वागत करते लोग  संवाद

तहसील चौराहे पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा का हाथ जोड़कर स्वागत करते लोग संवाद- फोटो : HAPUR

तहसील चौराहे पर लोगो को संबोधित करते भाजपा की जनविश्वाश यात्रा की गाड़ी पर सवार केंद्रीय मंत्री ?

तहसील चौराहे पर लोगो को संबोधित करते भाजपा की जनविश्वाश यात्रा की गाड़ी पर सवार केंद्रीय मंत्री ?- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लगा जाम संवाद

गढ़ रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लगा जाम संवाद- फोटो : HAPUR

दिल्ली रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लगा जाम संवाद

दिल्ली रोड पर भाजपा की जनविश्वाश यात्रा के दौरान लगा जाम संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed