फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो सौ करोड़ कहीं और पकड़े, तबीयत खराब किसी और की हो गई - नड्डा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो सौ करोड़ कहीं और पकड़े, तबीयत खराब किसी और की हो गई : नड्डा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में माफियाराज और गुंडाराज की हार होगी। जनता वंशवाद और परिवारवाद को नकार देगी। यह जिन्नावादियों के मुंह पर तमाचा होगा। आज दो सौ करोड़ कहीं और पकड़े गए लेकिन तबीयत खराब किसी और की हुई है। डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रही है।
मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में जन विश्वास यात्रा के पहुंचने से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार में पांच साल में सात सौ दंगे हुए। मुजफ्फरनगर दंगे में 62 लोगों की जान गई और लोग पलायन कर घर छोड़कर चले गए। आज दो सौ करोड़ कहीं पकड़े और तबीयत खराब किसी और की हो गई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में 15 आतंकियों को छोड़ने की सिफारिश की थी, लेकिन कोर्ट ने इजाजत नहीं दी। कोर्ट ने केस चलाया और इनमें से चार को फांसी और बाकी को उम्र कैद की सजा हुई। ऐसे हैं मुख्यमंत्री की चाहत रखने वाले नेता अखिलेश।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जय श्रीराम के नारे को ताकत किसने दी, यह जनता को समझना चाहिए। हमारी पार्टी सत्ता में बैठने या कुर्सी के साथ चिपकने नहीं आई है। हमारी पार्टी कुर्सी पर बैठकर भारत को विकास और विचार की दृष्टि से मजबूत बनाने आई है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में इससे पहले भारत के 256 कानून लागू नहीं होते थे, आज वे सारे कानून लागू हैं। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दृढ़ संकल्प का नतीजा था। उन्होंने तीन तलाक कानून के संबंध में बोलते हुए कहा कि नौ करोड़ मुस्लिम बहनें तीन तलाक से दुखी थीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन तलाक को हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति ने तीन तलाक समाप्त करके नौ करोड़ मुस्लिम बहनों को आजादी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा से पहले नड्डा ने गढ़मुक्तेश्वर की पावन भूमि और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर को नमन कर किया। उन्होंने कहा कि हापुड़ क्रांतिकारियों की धरती है। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा ने अपने शासन में गंगा एक्सप्रेसवे, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, कानपुर मेट्रो समेत अन्य विकास किए हैं।
किसानों का दम भरने वाली सरकारों ने बेच दी चीनी मिलें
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब व किसानों की बात करती है। पिछली सरकारें जिन्ना की बात करती रही हैं। सपा और बसपा के शासन में दर्जनों चीनी मिलें बेच दी गईं, कई मिल बंद करा दी गईं। जिसका खामियाजा सीधे-सीधे किसानों को हुआ है। भाजपा के शासन में तीन नई चीनी मिलें स्थापित हुई हैं।
किसानों को मिल रहा पहले से अधिक बजट
नड्डा ने कहा कि गत सरकारों में किसानों के लिए 23 हजार करोड़ का बजट होता था, भाजपा ने 123 हजार करोड़ का बजट किसानों को दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रयासरत है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 हजार करोड़ रुपया किसानों के खातों में भेजा गया है। खाद, बीज, कृषि संयंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। चीनी मिलों से योगी सरकार ने 190 करोड़ का भुगतान किसानों को दिलाया है। सबसे ज्यादा एथेनॉल उप्र में बन रहा है। पहले प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन वर्तमान सरकार में 30 मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी उप्र में ही बन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने भयमुक्त समाज स्थापित किया। किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली आपूर्ति में भी सुधार किया गया।

ये रहे मौजूद
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कैप्टन अभिमन्यु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, देवेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, विजयपाल तोमर, सतीश गौतम, मान सिंह गोस्वामी, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, कृष्णवीर सिरोही, देवेंद्र नागपाल, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, करमवीर सिंह, संजीव चौहान, केके शुक्ला, संजय त्यागी, समरपाल चौहान, सत्येंद्र चौधरी, मीना सिंह, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता, हरेंद्र प्रमुख, डॉ. नीलम सिंह, अंकुर त्यागी, दीपक गौड़, डॉ. अमित चौहान, रजत चौहान, डॉ. राजेश चौहान, राकेश बजरंगी, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा, अशोक शर्मा मौजूद रहे।

हापुड़। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

हापुड़। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।- फोटो : GARH

गढ़ में जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

गढ़ में जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी।

गढ़ में सभा में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा के बाद बैनर एकत्र करता बच्चा।

गढ़ में सभा के बाद बैनर एकत्र करता बच्चा।- फोटो : GARH

गढ़ नगर में नड्डा की जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

गढ़ नगर में नड्डा की जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : GARH

सभा में वीआईपी स्थल पर महिला कार्यकर्ताओं को जाने से रोकती पुलिस।

सभा में वीआईपी स्थल पर महिला कार्यकर्ताओं को जाने से रोकती पुलिस।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा स्थल पर आता नड्डा का काफिला।

गढ़ में सभा स्थल पर आता नड्डा का काफिला।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed