{"_id":"61c9f991b361ee0510064424","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231804167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद केंद्रों पर लाइन, एक दिन में बिका 500 एमटी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद केंद्रों पर लाइन, एक दिन में बिका 500 एमटी यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद केंद्रों पर लाइन, एक दिन में बिका 500 एमटी यूरिया
हापुड़। जिले में सोमवार को 2200 मीट्रिक टन यूरिया केंद्रों को आवंटित किया गया। आलू, गेहूं की फसल में खाद की आवश्यकता के चलते बड़ी संख्या में किसान केंद्रों पर पहुंचे। एक दिन में 500 एमटी यूरिया की बिक्री हुई, बफर गोदाम में पर्याप्त स्टाक का दावा किया जा रहा है।
इन दिनों गेहूं की फसल में यूरिया लगाने का उचित समय चल रहा है। बहुत से किसान अनाज बुवाई की तैयारी में हैं, जिसमें डीएपी लगाया जाता है। किसानों की डिमांड पर जिले में खाद की रैक मंगायी जा रही हैं।
रविवार को 2200 मीट्रिक टन यूरिया केंद्रों पर पहुंचा। केंद्रों के बाहर किसानों की लंबी लाइन लग गई। व्यवस्था बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया। दो से तीन घंटे के इंतजार के बाद किसानों के नंबर लगे।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले को खाद की रैक मिल गई है, जिसे उर्वरक केंद्रों पर भिजवाया जा रहा है। पीसीएफ गोदाम में भी पर्याप्त खाद है। किसानों को खाद किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा।