{"_id":"61c0c13e5a056c763005d3f9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231393011","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिल खारिज में देरी पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिल खारिज में देरी पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
निर्धारित समय में दाखिल खारिज ना होने पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवा
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिल खारिज में देरी पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
धौलाना। अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने निर्धारित समय के अंतर्गत कृषि भूमि का दाखिल खारिज न होने में आ रही समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दाखिल खारिज प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि तहसील में दाखिल खारिज समय पर नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते जालसाजी होने का खतरा बना रहता है । दाखिल खारिज ना होने के कारण बिक्री करने वाले व्यक्ति का नाम ही कागजों पर चलता रहता है। जो आगे जाकर किसी बड़े विवाद का कारण बनता है ।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक तोमर ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से किसी भी भूमि के बैनामा होने के 35 दिन के अंदर ही दाखिल खारिज का प्रावधान है । लेकिन दाखिल खारिज सालों साल नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सुमिता सिंह ने दाखिल खारिज की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में विनोद सिसौदिया, जसवीर राणा, गजेंद्र पाल सिंह, नितिन तोमर, प्रदीप बझेड़िया, गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, अमर सिंह गहलौत, अखिलेश शर्मा उपस्थित रहे।