{"_id":"61c0bcfda56f7f5e68628ab1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231392168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे और फ्रेट कोरिडोर की भेंट चढ़ी सड़कें दस महीने में भी नहीं हुई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे और फ्रेट कोरिडोर की भेंट चढ़ी सड़कें दस महीने में भी नहीं हुई दुरुस्त
विज्ञापन
टूटी पड़ी सड़क
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर निर्माण से 46 सड़कें 10 माह से क्षतिग्रस्त
हापुड़। हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के दौरान जिले की 46 सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो गई हैं। पिछले दस महीने से लोग परेशान हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग बार-बार रिमांइडर भेज रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर एनएचएआई मुरादाबाद, एनएचएआई गाजियाबाद और डीएफसीसीआई को पत्र भेजकर मार्गों की मरम्मत के लिए कहा है।
यातायात को सुगम बनाने के लिए हाल फिलहाल में विकास कार्य हुए हैं और हो रहे हैं। इनमें दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद से मुरादाबाद हाईवे 09 का चौड़ीकरण व रेलवे का फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जिले के कई गांवों से मिट्टी भराव के लिए डंपर चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर यह कार्य अभी भी जारी है। इनके कारण देहात क्षेत्र की 46 सड़कें पिछले दस महीने से क्षतिग्रस्त हैं। इन सड़कों में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़कें उखड़ गई हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण धूल और दुघर्टनाओं से परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्थाओं को पत्र भेजकर सड़कों की मरम्मत के लिए कहा है।
सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही कार्यदायी संस्थाएं
हाईवे और फ्रेट कोरिडोर के निर्माण के लिए मिट्टी देहात क्षेत्र के गांवों से ली गई थी। इस कार्य के लिए लगाए गए डंपर से जिले की 46 सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके लिए संबंधित विभागों का कई बार रिमांइडर भेेजा गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
- जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
इन सड़कों की भेजी सूची --
भोजपुर पिलखुवा धौलाना मार्ग, डासना धौलाना गुलावठी मार्ग, पिलखुवा फगौता मार्ग, पिलखुवा चंडी मंदिर से सिखैड़ा मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से सिखैड़ा मार्ग, पिलखुवा से खेड़ा मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से मदारपुर, देहरा बझेड़ा मार्ग, पिलखुवा फगौता से आजमपुर मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से आजमपुर वाया कंदौला मार्ग, कंदौली से पीथनपुरा, कंदौली से मुबारिकपुर बदरखा सिखैड़ा तक, पिलखुवा धौलाना मार्ग से पीभनपुरा, एनएच 09 से हिंडालपुर, लाखन संपर्क मार्ग, गालंद मार्ग, रघुनाथपुर उबारपुर कैनाल पटरी, महमूदपुर तिगरी मार्ग, कुचेसर से तिगरी मार्ग, कनिया रेलवे फाटक से गन्ना सेंटर, बाबूगढ़ बीबीनगर मार्ग के मवाना हापुड़ कनिया मार्ग, कनिया से अटूटा मार्ग, एनएच 09 से अटूटा मार्ग, कुचेसर महमूदपुर से कनिया कल्याणपुर संपर्क मार्ग, एनएच 9 से खुड़लिया, बीबीनगर मार्ग से सिंभावली वाया लाड़पुर भरना, अठसैनी ब्रिज से बछलौता तक, एनएच 09 से अहमदपुर, कमालपुर से आलमपुर, एमबी रोड से गिरधरपुर तुमरैल, एनएच 334 से भटियाना, साबदीपुर से भटियाना मार्ग, उबारपुर मार्ग, निजामपुर रजवाहा पटरी, अकड़ौली मार्ग, हाईवे से साहबुद्दीन नगर मार्ग, हरसिंहपुर मार्ग, ब्रजनाथपुर मार्ग, कोटला मार्ग, एनएच 09 से बीबीनगर मार्ग, बाबूगढ़ बीबी नगर से अयादनगर, बागड़पुर मार्ग, गंदूनंगला संपर्क मार्ग, एनएच 09 से हसूपुरा मार्ग।