फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रक चालक निकला 3.75 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस द्वारा पकड़े गये बाबूगढ़ में व्यापारी के मुनीम के साथ लूट करने वाले आरोपी संवाद - फोटो : HAPUR
ट्रक चालक निकला 3.75 लाख रुपये की लूट का मास्टर माइंड
विज्ञापन

हापुड़। गांव शाहपुर के पास एनएच-9 पर दो दिसंबर को घी और तेल व्यापारी के मुनीम प्रमोद से हुई 3.75 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की शत प्रतिशत राशि बरामद की है। इसके अलावा पकड़े गए बदमाशों के पास से एक कार, एक थैला, चार तमंचा, तीन कारतूस व चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। लूट का मास्टर माइंड ट्रक चालक गांव सलौनी निवासी अर्जुन उर्फ राकेश है। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि नगर के घी व तेल व्यापारी सुशील के मुनीम प्रमोद से कार सवार चार बदमाशों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित एनएच-9 पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट व एसओजी टीम को सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गांव बछलौता नहर पुल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने कार को घेरकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफतार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के सराय दूल्हा निवासी मंजीत उर्फ मोनू यादव, राजीव उर्फ चाचा और गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव इकला निवासी सुनील गुर्जर शामिल है।
विज्ञापन

यह था मामला
दो दिसंबर को हापुड़ के घी व तेल व्यापारी सुशील का मुनीम प्रमोद कार से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कुछ व्यापारियों से रुपये की उगाही के लिए गया था। व्यापारियों से प्रमोद ने करीब सात लाख रुपये का कलेक्शन किया था। मुनीम ने रुपयों को दो अलग-अलग थैलों में रखकर कार में रख दिया था। दोपहर में वह हापुड़ लौट रहा था। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित एनए-9 पर पहुंचने पर रांग साइड से आ रही दूसरी कार में सवार बदमाशों ने उसकी कार को रोक लिया था। बदमाशों मे हथियारों के बल पर कार में रखा रुपयों से भरा एक थैला लूट लिया था। जिसमें 3.75 लाख रुपये थे। जबकि दूसरे थैले को बदमाश छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर घटना को दिया अंजाम
बहादुरगढ़ के गांव सलौनी निवासी अर्जुन व्यापारी के मुनीम को क्षेत्र में उगाही करते हुए देखता था। इसी को लेकर उसे अंदेशा था कि मुनीम के पास लाखों रुपये का कैश रहता है। इसी के बाद उसने लूट की योजना बनाई और उसने तीन अन्य साथियों को लूट की योजना में शामिल किया। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह मुनीम की 25 नवंबर से रेकी कर रहा था। उसने दो दिन उसका पीछा कर उसके आने जाने के रास्तों आदि की भी जानकारी ली थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड अर्जुन का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है।

व्यापारियों ने किया एसपी को सम्मानित
लूट की वारदात का पर्दाफाश होने पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। इस मौके पर ललित कुमार (छावनी वाले), संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग दतियाने वाले मौजूद रहे।
नितिन दीक्षित 10एचपीआर 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed